भारत जोड़ो यात्रा से देश में सद्भाव का माहौल पैदा हुआ है:शिवजी लाल मीना

Samachar Jagat | Saturday, 28 Jan 2023 11:56:40 AM
Bharat Jodo Yatra has created an atmosphere of harmony in the country: Shivji Lal Meena

जयपुर,समाचार जगत न्यूज। कांग्रेस नेता शिवजी लाल मीना ने कहा है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से देश में सद्भाव का माहौल पैदा हुआ है। शिवजी ने कहा राहुल गांधी द्बारा महंगाई, बेरोजगारी व नफरत के खिलाफ शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा को अपार जन समर्थन मिलना,लाखों लोगों का जन समूह उमड़ना, हर वर्ग, जाति,धर्म, सम्प्रदाय के लोगों द्बारा यात्रा को समर्थन देना व राहुल गांधी से जुड़ना इस बात का सबूत बना है कि उनके द्बारा उठाए मुद्दों को देशवासियों ने सही माना है। 

शिवजी ने कहा 12 राज्यों व कई केंद शासित प्रदेशों से गुजर कर कश्मीर तक पहुंची यात्रा में देश की जनता ने राहुल गांधी का हर जगह स्वागत किया और देश की एकता व अखंडता कायम रखने,प्यार,मोहब्बत, सद्भाव बनाए रखने की राहुल गांधी की बात को समर्थन दिया। शिवजी ने कहा इस यात्रा ने कांग्रेस को मजबूत किया है ,वहीं राहुल गांधी की छवि को निखारने का दायित्व निभाया है।आगामी विधानसभा चुनावों व लोकसभा चुनाव में यह यात्रा कांग्रेस को अच्छे परिणाम देने में मददगार बनेगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.