Bihar : स्कॉर्पियो गाड़ी के पानी भरे गड्ढे में गिरने से नौ की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 11 Jun 2022 10:37:40 AM
Bihar : Nine died after Scorpio car fell into a water-filled pit

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार देर रात एक स्कॉर्पियो गाड़ी के अनियंत्रित होकर सडक किनारे पानी भरे खड्ड में गिर जाने से वाहन में सवार नौ लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना बायसी अनुमंडल के अनगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत कंजिया मिडिल स्कूल के समीप घटी। बायसी अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी तौसी ने शनिवार को बताया कि स्कॉर्पियो में सवार ये लोग एक शादी के रिश्ते की बात कर अपने घर किशनगंज जिले के नूनिया गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि राहत व बचाव टीम मौके पर मौजूद है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की कवायद चल रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.