Bikaner : राजस्थान में गुंडा राज, बीकानेर जिले के कांग्रेस देहात अध्यक्ष मेघ सिंह पर सरेआम बीच बाजार जानलेवा हमला, लाठियों से काफी देर तक पीटते रहे बदमाश

Samachar Jagat | Friday, 08 Oct 2021 01:08:57 PM
Bikaner : Gunda Raj in Rajasthan, Bikaner district president Megh Singh was publicly attacked in the middle market market, the miscreants kept beating for a long time with sticks

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बीकानेर जिले में कांग्रेस के एक नेता की सरेआम पिटाई का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। राजस्थान के बीकानेर में कुछ लोगों द्वारा स्थानीय कांग्रेस नेता को पीटने का मामला सामने आया है। नोखा के सीओ नेम सिंह ने बताया कि कुछ लोगों की पहचान की गई है और पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 3-4 लोग नामजद हैं। घटना पुरानी आपसी रंजिश की वजह से हुई है।

 

राजस्थान: बीकानेर में कुछ लोगों द्वारा स्थानीय कांग्रेस नेता को पीटने का मामला सामने आया है।

नोखा के सीओ नेम सिंह ने बताया, ''कुछ लोगों की पहचान की गई है और पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 3-4 लोग नामजद हैं। घटना पुरानी आपसी रंजिश की वजह से हुई है।'' pic.twitter.com/RUVDI3KrWF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, कांग्रेस नेता की पहचान बीकानेर के नोखा के देहात कांग्रेस अध्यक्ष मेघ सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बदमाश मेघ सिंह को काफी देर तक लाठियों से पीटते रहे। इस दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गए। मुख्य बाजार की ये घटना है। कांग्रेसी नेता को सरेराह बीच बाजार में जानलेवा तरीके से मारा गया है। 

हमले में घायल कांग्रेसी नेता को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.