BJP Municipal Corporations : दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में अतिक्रमण अभियान पर निगमों से मांगी रिपोर्ट

Samachar Jagat | Wednesday, 18 May 2022 11:10:48 AM
BJP Municipal Corporations :  Delhi government seeks report from corporations on encroachment drive in the national capital

नई  दिल्ली | दिल्ली सरकार ने भारतीय जनता पार्टी शासित नगर निगमों से एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में उनके द्बारा चलाये जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में शाहीन बाग, जहांगीरपुरी, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, रोहिणी, गोकुलपुरी, लोधी कॉलोनी, जनकपुरी सहित विभिन्न हिस्सों में तीनों नगर निगमों ने अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया है।

आम आदमी पार्टी ने अतिक्रमण रोधी अभियान का विरोध किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविदकेजरीवाल ने सोमवार को अपने आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों के साथ बैठक की थी और उनसे भाजपा शासित नगर निगमों के अतिक्रमण रोधी अभियान का विरोध करने को कहा था।केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में अतिक्रमण अभियान 63 लाख लोगों को बेघर कर देगा और यह स्वतंत्र भारत में ''सबसे बड़ी तबाही’’ होगी। साथ ही आप प्रमुख केजरीवाल ने भाजपा पर सत्ता का ''दुरुपयोग’’ करने का आरोप भी लगाया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.