Pakistan के बलूचिस्तान में धमाका, 20 घायल

Samachar Jagat | Friday, 30 Sep 2022 02:46:15 PM
Blast in Pakistan's Balochistan, 20 injured

कराची |  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त में शुक्रवार को एक बाजार में एक दुकान में बम धमाका हुआ जिससे कम से कम 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना बलूचिस्तान के कोहलू जिले के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में मिठाई की दुकान पर हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कोहलू के मुख्य बाजार में स्थित भीड़भाड़ वाले इलाके में एक मिठाई की दुकान पर धमाका हुआ। अब तक 20 लोग घायल हुए हैं और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।” बलूचिस्तान में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच अकसर झड़प होती रहती है और आत्मघाती तथा रिमोट से होने वाले धमाके आम बात हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.