Ranchi के समीप दो महिलाओं के शव बरामद, जादू-टोने के संदेह में हत्या की आशंका

Samachar Jagat | Monday, 05 Sep 2022 01:06:37 PM
Bodies of two women recovered near Ranchi, suspected of murder on suspicion of witchcraft

रांची |  झारखंड में रांची जिले के समीप पुलिस ने दो महिलाओं के शव बरामद किए हैं। ऐसा लगता है कि जादू टोना करने के संदेह में इनकी हत्या की गयी। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य महिला लापता है और उसकी तलाश की जा रही है। रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने बताया कि ऐसा लगता है कि महिलाओं को डंडों से पीटा गया और उनके शव यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर एक पर्वतीय क्षेत्र में फेंक दिए गए।

उन्होंने बताया, ''हमें रविवार दोपहर को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस के एक दल को घटनास्थल पर भेजा गया। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि जादू-टोने के संदेह में हत्या की गयी।’’ महिलाओं की पहचान रैलू देवी (45) और धोली देवी (60) के तौर पर की गयी है और उनकी कथित हत्या शनिवार तथा रविवार की मध्यरात्रि को की गई। सोनाहातू पुलिस थाने के प्रभारी मुकेश हेमब्रम ने बताया, ''ग्रामीणों से मिली सूचनाओं के आधार पर लापता महिला की तलाश की जा रही है।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.