CBSE ने स्कूलों से कक्षा 9 और 11 के छात्रों के registration data जमा करने को कहा

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Jun 2022 04:55:04 PM
CBSE asks schools to submit registration data of class 9 and 11 students

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एक अधिसूचना जारी कर सभी सीबीएसई संबद्ध स्कूलों को 2022-23 बैच के लिए कक्षा 9 और 11 के छात्रों के रजिस्ट्रेशन डेटा जमा करने के लिए कहा है।
 

रजिस्ट्रेशन से बोर्ड को दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की योजना बनाने में मदद मिलेगी। रजिस्ट्रेशन से छात्रों के व्यक्तिगत डिटेल्स पेरेंट्स  को संप्रेषित करने में भी सुविधा मिलेगी। यदि  छात्र के व्यक्तिगत डिटेल्स में कोई गलती हो तो उसे कक्षा X/XII परीक्षा आयोजित करने से पहले ठीक किया जा सके।  

कैंडिडेट्स का रजिस्ट्रेशन सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर दिए गए परीक्षा लिंक के जरिए से किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 जुलाई, 2022 से शुरू होगी और 30 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी।  रजिस्ट्रेशन विलंब शुल्क के साथ 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2022 के बीच की अवधि में भी किया जा सकता है।  

स्कूलों से अनुरोध है कि वे कैंडिडेट्स  के डेटा को समय पर जमा करने की योजना बनाएं और सुनिश्चित करें कि दर्ज किया गया डेटा सही है।

सभी सीबीएसई संबद्ध स्कूलों को ऑनलाइन जमा करने से पहले खुद को रजिस्टर करने की जरुरत है और उनके पास उपलब्ध यूजर आईडी के रूप में 'संबद्धता संख्या' का उपयोग किया जाना चाहिए। नए संबद्ध स्कूलों को पासवर्ड प्राप्त करने के लिए सीबीएसई के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.