27 को जौनपुर आएगे हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश : Justice Rajesh Bidal

Samachar Jagat | Saturday, 26 Mar 2022 01:40:13 PM
Chief Justice of High Court will come to Jaunpur on 27th

जौनपुर: इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य:, जौनपुर के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी और अवस्थापना समिति हाईकोर्ट के अध्यक्ष मनोज मिश्रा 27 मार्च को सिविल कोर्ट जौनपुर आएंगे । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव शिवानी रावत ने शनिवार को बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेशबिदल,प्रशासनिक न्यायमूर्ति जौनपुर राहुल चतुर्वेदी, अवस्थापना समिति उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अध्यक्ष मनोज मिश्रा 27 मार्च को दीवानी न्यायालय जौनपुर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायमूर्ति श्री बिदल 27 मार्च को 09.30बजे इलाहाबाद से चलकर 11.30बजे पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में आएंगे। 11.30 से 11.45 बजे निरीक्षण भवन में आरक्षित है। 11.45 बजे निरीक्षण भवन से जिला न्यायालय के लिए प्रस्थान करेंगे, 11.50 बजे से 12.30बजे तक जनपद न्यायालय में निर्माणाधीन पूजा स्थल पर जिला जज एवं सभी न्यायिक अधिकारियों के द्बारा स्वागत सम्मान किया जाएगा। 12.30 से 1.00 तक न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक, 1.00 बजे से 1.30 बजे तक बार के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 1.30 बजे से 2.15 बजे तक लंच करेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.