Chief Minister Ashok Gehlot दर्जी कन्हैयालाल के घर उनके परिवार से मिलने पहुंचे

Samachar Jagat | Thursday, 30 Jun 2022 02:29:28 PM
Chief Minister Ashok Gehlot reached tailor Kanhaiyalal's house to meet his family

उदयपुर (राजस्थान) | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बृहस्पतिवार को दर्जी कन्हैयालाल के उदयपुर स्थित घर पर उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। कन्हैयालाल की दो मुस्लिम युवकों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस  के प्रदेश अध्यक्ष गोविद सिह डोटासरा, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, पुलिस महानिदेशक एम. एल. राठौड़ सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। उन्होंने कन्हैयालाल के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं। गौरतलब है कि दर्जी कन्हैयालाल की दो मुस्लिम युवकों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी और उन्होंने इस नृशंस हत्या का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर डाला था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच अब राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रहा है और राजस्थान पुलिस का आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) जांच में मदद कर रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.