करंट से बालक की मौत, महिला गंभीर

Samachar Jagat | Friday, 22 Apr 2022 03:18:20 PM
Child dies due to current, woman serious

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के रमजूपुर गांव में करंट की चपेट में आने से आज एक 16 वर्षीय बालक की मौत हो गयी और उसकी बड़ी मां घायल हो गयी, जिसका अजयगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार सत्यम लोध निवासी ग्राम रमजूपुर थाना धरमपुर सुबह अपने घर के बगल के कुएं में मोटर पंप चालू कर नहाने लगा। उसी समय विद्युत तार के संपर्क में आने से बालक तड़पने लगा, जिसे बचाने की कोशिश में बालक की बड़ी मां सावित्री बाई लोध भी घायल हो गई। परिवार के लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को अजयगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया और सावित्री को भर्ती कर इलाज प्रारंभ कर दिया।


अजयगढ थाना पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम उपरांत बालक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। घटना में घायल हुई सावित्री बाई का इलाज जारी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.