City News : सहारनपुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 25 Jun 2022 03:49:10 PM
City News :  Madrasa teacher arrested for raping seven year old girl in Saharanpur

सहारनपुर |  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी मदरसा शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने शनिवार को बताया कि नकुड़ थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी मदरसा शिक्षक जमीर को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया।

राय के मुताबिक, नकुड़ थाना क्षेत्र के एक कस्बे में एक व्यक्ति ने मदरसा शिक्षक जमीर पर बुधवार को अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि मदरसा शिक्षक ने बच्ची को धमकी दी थी कि अगर उसने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया कि वह उसे मार डालेगा। राय के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.