City News : गिरीडीह में ट्रैक्टर के पलटने से दो मजदूर की मौत, एक घायल

Samachar Jagat | Monday, 11 Jul 2022 02:24:02 PM
City News : Two laborers killed, one injured due to tractor overturning in Giridih

गिरीडीह |  झारखंड में गिरीडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर के पलट जाने से दो मजदूरों की मौत हो गयी तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि ट्रैक्टर पर सवार मजदूर खेत में काम कर लौट रहे थे तभी हरिनवाटांड़ गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी ईश्वर पुजहार के 25 वर्षीय पुत्र राजकुमार पुजहर और दासो पूजहर के 22 वर्षीय पुत्र सेवा पुजहर के रूप में की गयी है। घायल को गिरीडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवो को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.