CLAT 2022 Result Declared: जानिए कैसे करे स्कोरकार्ड डाउनलोड

Samachar Jagat | Saturday, 25 Jun 2022 12:20:24 PM
CLAT 2022 Result Declared: Know how to download scorecard

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) के कंसोर्टियम ने CLAT 2022 के नतीजे आज यानी 24 जून को आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर घोषित कर दिए हैं। CLAT 2022 का परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया गया है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत अकाउंट लॉग इन करना होगा।

CLAT 2022 परिणाम घोषित: स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के चरण

स्टेप  1: क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर, मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके CLAT पंजीकृत अकाउंट  में लॉगिन करें।

स्टेप 3: स्कोरकार्ड लिंक प्रदर्शित होगा, लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: आपका CLAT स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप5: भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और रख ले। 

कंसोर्टियम परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद CLAT समेकित मेरिट सूची और आमंत्रण सूची भी जारी करता है। उम्मीदवार मेरिट सूची से परीक्षा में प्राप्त अंकों और रैंक की जांच कर सकते हैं। CLAT आमंत्रण सूची में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर का उल्लेख होगा जिन्हें काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

यह परिणाम कंसोर्टियम द्वारा अनंतिम आंसर की  जारी करने के बाद घोषित कि गई  है, जिसके बाद आज अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। CLAT 2022 इस साल 19 जून को आयोजित किया गया था। कंसोर्टियम के अनुसार, कुल 60,895 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जबकि 56472 उम्मीदवार CLAT 2022 के लिए उपस्थित हुए।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.