Jammu and Kashmir के डोडा में बादल फटने से अचानक बाढ़ आयी

Samachar Jagat | Saturday, 09 Jul 2022 11:22:52 AM
Cloudburst caused flash floods in Jammu and Kashmir's Doda

जम्मू : जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गयी, जिससे कुछ वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने की घटना ठथरी इलाके में गुंटी वनक्षेत्र में तड़के करीब चार बजे हुई, जिससे अचानक बाढ़ आ गयी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि कीचड़ में कुछ वाहन फंस गए और राजमार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया लेकिन अब इस पर यातायात की आवाजाही बहाल कर दी गयी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.