Delhi में बादल छाए रहे, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस

Samachar Jagat | Saturday, 03 Sep 2022 12:38:20 PM
Cloudy weather in Delhi, minimum temperature 26.8 degree Celsius

नयी दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान है।

बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह साठे आठ बजे सापेक्षित आर्द्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 106 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.