- SHARE
-
जयपुर। विधान मण्डलों की समिति प्रणाली की समीक्षा हेतु आयोजित द्वितीय बैठक के अवसर पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष जयपुर आए। इस बात की जानकारी सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आज कांस्टीट्यूशन क्लब, जयपुर में विधान मण्डलों की समिति प्रणाली की समीक्षा हेतु आयोजित द्वितीय बैठक के अवसर पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्षों का स्वागत करने का अवसर प्राप्त हुआ।
यह राजस्थान के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि इस महत्वपूर्ण एवं राष्ट्रीय महत्व की बैठक की मेजबानी हमारे प्रदेश द्वारा की जा रही है। विभिन्न राज्यों से आए अनुभवी जनप्रतिनिधियों के साथ यह संवाद न केवल विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त मंच प्रदान करता है, बल्कि संसदीय परंपराओं और प्रक्रियाओं को और अधिक समृद्ध करने का अवसर भी देता है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस प्रकार के सार्थक विमर्श राज्यों के बीच सहयोग को और प्रगाढ़ करेंगे तथा हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें