- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर-बी हैंड बैलेंस (इंडिविजुअल) वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर वैश्विक मंच पर तिरंगा लहराने वाली राजस्थान की बेटी एवं राजस्थान पुलिस की कॉन्स्टेबल देवांशी शर्मा को हार्दिक बधाई दी है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि देवांशी की यह उपलब्धि संकल्प, समर्पण और आत्मविश्वास की प्रेरक मिसाल है। एक पहलवान से योग साधिका और माँ से विश्व विजेता तक का उनका सफर साबित करता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योग को वैश्विक पहचान दिलाने और जन-जन से जोड़ने के संकल्प ने लाखों लोगों के जीवन को नई दिशा दी है।
देवांशी की उपलब्धि उसी परिवर्तनकारी सोच का जीवंत उदाहरण है। आपकी इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे प्रदेश को गर्व है। उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा 102 स्वर्ण, 9 रजत एवं 3 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और गौरव का विषय है।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें