Coal India Limited ने 1050 पदों की निकाली भर्ती, जाने आवेदन कैसे करें

Samachar Jagat | Friday, 24 Jun 2022 04:55:50 PM
Coal India Limited Recruitment for 1050 Posts, Know How to Apply

कोल इंडिया लिमिटेड ने संगठन में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों की भर्ती निकाली हैं। GATE 2022 परीक्षा में योग्य स्कोर वाले इच्छुक कैंडिडेट्स पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रशन 23 जून से शुरू हो गया है और 22 जुलाई, 2022 को समाप्त होगा। यह भर्ती अभियान संगठन में 1050 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

कोल इंडिया भर्ती 2022: वैकेंसी डिटेल्स 
माइनिंग: 699 पद

सिविल: 160 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार: 124 पद

सिस्टम और ईडीपी: 67 पद

कोल इंडिया भर्ती 2022: पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता
खनन, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार: इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई / बी.टेक / बी.एससी (इंजीनियरिंग)।

सिस्टम और ईडीपी: कम से कम 60% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी या एमसीए में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग)।
 
योग्य कैंडिडेट इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट - 2022) के लिए उपस्थित हुए होंगे। विस्तृत अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें

कोल इंडिया भर्ती 2022: आयु सीमा
सामान्य (यूआर) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए ऊपरी आयु सीमा 31-मई-2022 को 30 वर्ष है। कैंडिडेट उपरोक्त विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में दी गई छूट के बारे में जान सकते हैं।

कोल इंडिया भर्ती 2022: आवेदन शुल्क
जनरल (यूआर) / ओबीसी (क्रीमी लेयर और नॉन-क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस: रु 1180 / -
 अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / ईएसएम कैंडिडेट्स / कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।  
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.