Mumbai airport अड्डे पर महिला यात्री के पास से पांच करोड़ रूपये मूल्य की कोकीन बरामद

Samachar Jagat | Saturday, 20 Aug 2022 03:55:03 PM
Cocaine worth Rs 5 crore seized from woman passenger at Mumbai airport

मुंबई |  सीमा शुल्क विभाग ने इथियोपिया से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची एक महिला के पास से पांच करोड़ रुपये मूल्य की 500 ग्राम कोकीन बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीमा शुल्क विभाग ने ट्वीट करके बताया कि महिला इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान से शुक्रवार को अदीस अबाबा से मुंबई पहुंची थी। विभाग ने कहा, ’’सिएरा लियोनिएन नाम की महिला को मादक पदार्थ बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।’’विभाग ने बताया कि मादक पदार्थ उसके पर्स में छिपाया गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.