इंटरनेट डेस्क। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में पिछले एक दिन में कोरोना के 13 हजार 823 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि संक्रमित लोगों की कुल संख्या लगभग एक करोड़ छह लाख हो गई है।

खबरों के अनुसार, भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,05,95,660 हुई है। पिछले एक दिन में 162 लोगों ने अपनी जान गवाई है। इससे मरने वाले लोगों की कुल संख्या भी 1,52,718 हो गई है।

भारत में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,97,201 ही रह गई है। भारत में अब तक 1,02,45,741 लोग इस वायरस के खिलाफ जंग जीत चुके हैं। विश्व के शीर्ष 20 संक्रमित देशों से तुलना में भारत में सबसे तेजी से मरीज इस वायरस के खिलाफ जंग जीतने में सफल हुए हैं। यह देश के लिए अच्छी खबर है।