Cow Smuggler : गोकशी के लिये ले जायी जा रही दो गायों के साथ गो तस्कर गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 26 Sep 2022 05:09:47 PM
Cow Smuggler :  arrested along with two cows being taken for cow slaughter

मथुरा : मथुरा जिले के बरसाना थाने के अन्तर्गत ग्राम हथिया महरौली कच्चे मार्ग पर सोमवार को तड़के हुई मुठभेड़ में एक गो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से दो गायें और छुरा आदि बरामद किया है। मथुरा के पुलिस अधीक्षक (देहात) त्रिगुण बिशेन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज तड़के लगभग तीन बजे पुलिस से गो तस्कर की उस समय मुठभेड़ हुई जब वह दो गायों को लेकर अंधेरे में जा रहा था। मुठभेड़ में वह घायल हो गया तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि गो तस्कर 28 वर्षीय खुर्शीद, बरसाना थाना क्षेत्र के ग्राम हथिया का रहनेवाला है तथा उस पर हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट एवं गायों की तस्करी करने से संबंधित 11 मुकदमे लंबित हैं। उसने बताया कि वह राजस्थान के पहाड़ी ग्राम के आसपास के जंगलों में गायों को काटकर गोमांस बेचता है।

पुलिस के अनुसार गो तस्कर के पास से एक तमंचा 315 बोर के दो जिन्दा एवं एक खोखा कारतूस, चार रस्से, दो छुरे और दो मुस्के (चारा खाने से रोकने के लिए) बरामद किये गए हैं। गायों को बड़ी बेरहमी से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि दोनों गायों को आज नोक गोशाला में चन्द्रशेखर बाबा की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.