Crime: सहेली की शादी में गई नाबालिग के साथ गैंगरेप, पूरी रात बारी बारी से घंटों तक करते रहे शोषण, सुबह होने से पहले ही....

Shivkishore | Thursday, 07 May 2026 10:49:35 AM
Crime: Gang rape of a minor attending a friend's wedding; subjected to hours of repeated sexual assault throughout the night—until just before dawn...

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के चंपावत में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। जी हां यहां एक नाबालिग लड़की, जो अपनी सहेली की शादी में शामिल होने गई थी, का तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक सुनसान कमरे में ले जाकर पूरी रात उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद, सुबह होते ही आरोपियों ने 16 वर्षीय लड़की को कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। 

सुबह की गई तलाश
खबरों के अनुसार जब बुधवार सुबह उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, तो वह एक सुनसान इलाके में स्थित एक कमरे में मिली, जहां उसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे. उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की मंगलवार को अपनी सहेली की शादी में शामिल होने सल्ली गांव गई थी। बाद में, जब वह घर लौटने की तैयारी कर रही थी, तो बदमाशों ने झूठे वादे करके उसे धोखा दिया और पास के ही एक स्थान पर बहला-फुसलाकर ले गए। नाबालिग उनके साथ चली गई, हालांकि, थोड़ी दूर चलने के बाद, जब वे एक सुनसान इलाके में पहुंचे तो उन युवकों ने धारदार हथियार दिखाकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद वे उसे एक सुनसान कमरे में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि सल्ली के रहने वाले तीन युवकों ने चाकू की नोक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

pc- aaj tak



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.