Crime News : मध्य प्रदेश के भिड जिले में महिला से बलात्कार, दो आरोपियों की तलाश

Samachar Jagat | Saturday, 26 Mar 2022 01:34:22 PM
 Crime News : Woman raped in Bhid district of Madhya Pradesh, search for two accused

भिड (मध्य प्रदेश) |  मध्य प्रदेश के भिड जिले में 24 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेंद्र सिह चौहान ने शनिवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर मेहगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एसपी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपी विक्रम और कृष्णा शर्मा  ने पीड़िता के तीन साल के बेटे को बंदूक से जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाया और महिला से बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.