Crime : शिवपुरी में एक दंपति से लूट, विरोध करने पर चलायी गोली, दोनों घायल

Samachar Jagat | Monday, 28 Mar 2022 12:03:55 PM
Crime : Robbery from a couple in Shivpuri, fired upon protesting, both injured

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बामोर कला थाना क्षेत्र के सिहपुर घाटी पर एक कार से चंदेरी से खनियाधाना आ रहे शिक्षक दंपति से जीप सवार पांच लुटेरों ने लूटपाट की तथा विरोध करने पर देशी रिवाल्वर से गोली चलायी, जिसके छर्रे लगने से दोनों घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि खनियाधाना के शिक्षक मनोज जैन अपनी पत्नी स्वर्ण लता जैन के साथ कल कार से चंदेरिया से खनियाधाना आ रहे थे। उनका ड्राइवर कार चला रहा था।

इस बीच सिहपुर घाटी पर एक जीप में सवार होकर आए लगभग पांच लुटेरों ने उनकी कार को रोका और उनके ड्राइवर को अपनी जीप पर जबर्दस्ती बैठाया तथा दो लुटेरे उनकी कार में बैठ गए और कार चला कर चलती कार में लूटपाट जिसमें नगद राशि एवं अन्य वस्तुएं लूटने लगे। विरोध करने पर उन्होंने देशी रिवाल्वर से गोली चला दी, जिससे पति पत्नी घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.