Criminal Arrested : सारण में अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 15 Jul 2022 03:54:22 PM
Criminal Arrested :  criminal arrested with weapon in saran

छपरा : बिहार में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सेमरी मठिया गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। एक पक्ष के लोगों ने एक सुपारी किलर को अपने पक्ष में समर्थन करने के लिए बुलाया था।

सुपारी किलर विवाद वाले जगह पर पहुंच कर हथियार लहराने लगा। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त अपराधी को पकड़ लिया और उसे ट्रैक्टर से बांध दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.