Vadodara में मगरमच्छ ने युवक को मौत के घाट उतारा, घंटों बाद मिला शव

Samachar Jagat | Monday, 08 Aug 2022 03:18:15 PM
Crocodile kills young man in Vadodara, dead body found after hours

वडोदरा (गुजरात) |  गुजरात में वडोदरा जिले की एक नदी में एक मगरमच्छ ने 30 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया और घंटों तक चले तलाश अभियान के बाद उसका शव बरामद किया गया। उप वन्य संरक्षक (डीसीएफ) रविराजसिह राठौड़ ने कहा कि यह घटना रविवार की दोपहर को पदरा तालुक के सोखदारघु गांव के समीप धाधार नदी में हुई थी। ऐसी जानकारी है कि मगरमच्छ ने राठौड़ को नदी में खींच लिया था और बाद में उसका शव पानी में तैरता दिखा था। इस दिल दहला देने वाली घटना के वक्त स्थानीय लोग अपने मोबाइल फोन पर इसका वीडियो बना रहे थे।

राठौड़ ने कहा, ''वन अधिकारियों को सूचना दी गयी, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया। व्यक्ति का शव रात करीब 10 बजे बरामद किया गया।’’ उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सोखदारघु गांव निवासी इमरान दीवान के रूप में की गयी है। उन्होंने कहा, ''व्यक्ति के कंधों पर मगरमच्छ के काटने के निशान थे। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह नदी में कैसे गिरा क्योंकि स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ द्बारा हमला करते वक्त तभी देखा जब वह नदी में था।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.