Dahi Handi के प्रतिभागी का मुंबई में निधन, कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Samachar Jagat | Tuesday, 23 Aug 2022 01:50:03 PM
Dahi Handi participant dies in Mumbai, FIR registered against event organizer

मुंबई |  मुंबई में दही हांडी के एक समारोह में घायल हुए 24 वर्षीय प्रतिभागी की मौत हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 'शिव शंभो गोविदा पाठक’ समूह के सदस्य संदेश दलवी को शुक्रवार को विले पार्ले क्षेत्र के बामनवाड़ी में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के दौरान 'गोविदा’ द्बारा बनाए गए मानव 'पिरामिड’ से गिरने के बाद सिर में गंभीर चोटें आईं।

विले पार्ले थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात नानावटी अस्पताल में दलवी की मौत हो गई। दलवी के घायल होने के बाद पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।अधिकारी ने बताया कि उसकी मौत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत) और 338 (जीवन को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) को जोड़ा है। उन्होंने बताया कि अब तक घटना के संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की आगे की जांच जारी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.