Delhi Assembly ने जम्मू कश्मीर हादसे में मारे गए आईटीबीपी के जवानों को श्रद्धांजलि दी

Samachar Jagat | Friday, 26 Aug 2022 01:47:17 PM
Delhi Assembly pays tribute to ITBP jawans killed in JandK accident

नयी दिल्ली |  दिल्ली विधानसभा ने पिछले महीने पहलगाम में एक बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी और सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ पलों का मौन रखा। अमरनाथ डयूटी के बाद आईटीबीपी जवानों को लेकर लौट रही बस के गहरी खाई में गिर जाने से आईटीबीपी के सात जवानों की मौत हो गई और 32 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत टकराव के साथ हुई, क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने दिल्ली सरकार को गिराने के लिए कथित खरीद-फरोख्त के प्रयासों के विरोध में सदन के बीचों बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा विधायकों ने भी जवाबी नारेबाजी की। सदन की उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने आप विधायक ऋतुराज झा को 15 मिनट के लिए सदन से बाहर जाने का आदेश दिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.