Delhi Metro : ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं एक घंटे तक बंद रहेंगी

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2022 10:48:14 AM
Delhi Metro : metro services on gray line will be closed for one hour

नयी दिल्ली : दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर सेवाएं द्बारका-ढांसा बस स्टैंड सेक्शन पर गति परीक्षणों के कारण मंगलवार को एक घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन द्बारका और ढांसा बस स्टैंड तक पांच किलोमीटर से अधिक लंबी है और उस पर चार स्टेशन हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ''द्बारका-ढांसा बस स्टैंड सेक्शन (ग्रे लाइन) पर ट्रेन सेवाओं की गति और गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए गति परीक्षणों के कारण दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक एक घंटे के लिए द्बारका और ढांसा बस स्टैंड के बीच सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.