Delhi Metro : मेट्रो की ब्लू लाइन में फिर तकनीकी गड़बड़ी, सेवाएं प्रभावित

Samachar Jagat | Thursday, 09 Jun 2022 09:14:56 AM
Delhi Metro : Technical glitch again in Metro's Blue Line, services affected

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर बृहस्पतिवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण सेवाओं में विलंब हुआ। सूत्रों ने यह जानकारी दी। ब्लू लाइन दिल्ली के द्बारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली से जोड़ती है। ब्लू लाइन पर यात्रियों को तीन दिन पहले भी कठिनाई का सामना करना पड़ा था, जब तकनीकी खराबी के कारण इस लाइन पर सेवाएं लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहीं थीं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर यात्रियों को सतर्क किया। उसने ट्वीट किया, '' ब्लू लाइन संबंधी जानकारी- द्बारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’’ सूत्रों ने बताया कि ओएचई (ओवरहेड उपकरण) में कुछ समस्या के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.