City News: दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक ने आत्महत्या की

Samachar Jagat | Thursday, 06 Oct 2022 01:26:15 PM
Delhi Police sub-inspector commits suicide

नयी दिल्ली | दिल्ली पुलिस के एक उप निरीक्षक (एसआई) ने पंजाबी बाग स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाबी बाग में पुलिस कॉलोनी में रहने वाले बेनी (58) बाहरी जिले में पदस्थ थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर घटना की सूचना मिली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसआई का शव उनके कमरे में पंखे से लटका मिला और उनके बाएं हाथ की कलाई पर किसी चीज़ से काटे जाने के निशान हैं। एसआई के परिवार वालों ने किसी तरह का कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। अधिकारी ने बताया कि बेनी को हाल ही में एक पुरानी बीमारी व कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण एमजीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह तीन अक्टूबर तक चिकित्सकीय अवकाश पर थे। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्यवाही के लिए शव को संजय गांधी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.