दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.1 Degree Celsius दर्ज किया गया

Samachar Jagat | Saturday, 26 Mar 2022 11:57:41 AM
Delhi recorded a minimum temperature of 20.1 degree Celsius

नई दिल्ली: दिल्ली का न्यूनतम तापमान शनिवार को सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार यह जानकारी दी। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 56 प्रतिशत रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम’ श्रेणी में और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 195 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा’, 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक’, 101 और 200 को 'मध्यम’, 201 और 300 को 'खराब’, 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब’' और 401 और 500 को 'गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.