Delhi weather : दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना

Samachar Jagat | Thursday, 21 Apr 2022 12:05:15 PM
Delhi weather : Good morning weather in Delhi

नई दिल्ली :  दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह बादल छाए रहने और हवा चलने के साथ ही मौसम सुहावना रहा। हालांकि, शहर में इस महीने का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार, शहर में दिन में धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बादल छाने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, '' बृहस्पतिवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। पूरे क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन भर मौसम सुहावना रहेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना भी है।’’

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को, अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 34 प्रतिशत था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.