Delhi weather : दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना

Samachar Jagat | Saturday, 10 Sep 2022 10:28:06 AM
Delhi weather : Light rain likely in Delhi

नई दिल्ली : दिल्लीवासियों को उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि शहर में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी यहां मौसम विभाग ने दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में कहा गया है कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई। 'सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च’ (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब नौ बजे 'मध्यम' (104) श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.