Delhi weather : दिल्ली में सुबह की शुरुआत गर्मी, उमस के साथ

Samachar Jagat | Thursday, 08 Sep 2022 11:21:53 AM
Delhi weather : Morning starts in Delhi with heat, humidity

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह की शुरुआत गर्मी और उमस के साथ हुई तथा न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 78 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, अगस्त में बहुत कम बारिश होने के बाद अभी तक सितंबर में भी दिल्ली तथा पड़ोसी इलाकों में मानसूनी गतिविधियां कमजोर ही हैं। अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना भी नहीं है।

मौसम ब्यूरो ने सितंबर में उत्तरपश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान जताया है। 'वायु गुणवत्ता प्रणाली और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान’ (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे के आसपास ''मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.