Deputy Chief Minister Sisodia : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 75,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

Samachar Jagat | Saturday, 26 Mar 2022 12:06:03 PM
Deputy Chief Minister Sisodia : Delhi Deputy Chief Minister Sisodia presented a budget of Rs 75,800 crore for the financial year 2022-23

नई  दिल्ली | दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 75,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सिसोदिया ने अपने बजट भाषण में कहा, ''दिल्ली की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे कोविड-19 के प्रभाव से उबर रही है। 2022-23 के लिए बजट आवंटन 75,800 करोड़ रुपये है।’’

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट आवंटन 69,000 करोड़ रुपये था। 2022-23 के लिए बजट आवंटन पिछले वर्ष की तुलना में 9.86 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार का यह लगातार आठवां बजट है। सिसोदिया ने कहा कि 2022-23 का बजट 'रोजगार बजट’ है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 2.7 प्रतिशत अधिक है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.