Dr. Satish Poonia : राजस्थान में भाजपा विधायकों ने किया योग

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Jun 2022 01:00:23 PM
Dr. Satish Poonia : BJP MLAs did yoga in Rajasthan

जयपुर  |  राजस्थान में दस जून को होने वाले राज्यसभा की चार सीटों के चुनाव के मद्देनजर जयपुर की एक होटल में एकत्रित हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने आज सुबह योग, ध्यान और व्यायाम किया। भाजपा विधायकों का तीन दिवसीय विधायक अभ्यास वर्ग के तहत यहां एकत्रित हुए भाजपा विधायकों में प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिह राठौड़, पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, अनीता भदेल, मदन दिलावर सहित कई विधायकों ने सुबह योग किया एवं ध्यान लगाया और व्यायाम किया।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस एवं उसके समर्थित विधायकों की उदयपुर में बाड़ेबंदी के बाद सोमवार को भाजपा ने भी अपने विधायकों की बाड़ेबंदी जयपुर की देवरतन होटल में शुरु कर दी। हालांकि भाजपा ने इसे विधायक अभ्यास वर्ग नाम दिया हैं। इस दौरान कई सत्र आयोजित होंगे और इसमें भाजपा के राज्यसभा चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री नरेन्द्र तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, डा पूनियां, कटारिया सहित कई बड़े नेता संबोधित करेंगे।

बताया जा रहा है कि ये विधायक नौ जून तक यहां रहेंगे और इसके बाद राज्यसभा चुनाव में वोट डालने सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया हैं तथा निर्दलीय सुभाष चंद्रा को अपना समर्थन दिया है जबकि कांग्रेस ने महासचिव रणदीप सुरजेवाला, राजस्थान में पार्टी के प्रभारी रहे मुकुल वासनिक एवं वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवाड़ी को चुनाव मैदान में उतारा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.