Earthquake : कर्नाटक में फिर महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

Samachar Jagat | Friday, 01 Jul 2022 12:13:37 PM
Earthquake : Mild tremors of earthquake felt again in Karnataka

मंगलुरु | एक जुलाई (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर सप्ताह में तीसरे दिन भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि भूकंप के साथ-साथ तेज आवाज से देर रात करीब 1.15 बजे उनकी नींद खुल गई। झटके संपाजे, गुट्टीगारू, उबारडका, गूनाका, एलीमाले, सुलिया शहर और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। क्षेत्र में एक के बाद एक भूकंप के कई झटके आने से लोग दहशत में है।

इस क्षेत्र में 25 जून को 2.3 तीव्रता का भूकंप आया था, इसके बाद 28 जून को भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर तीन मापी गई थी। उसी दिन शाम को एक बार फिर भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 1.8 थी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र की रिपोर्ट का इंतजार है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.