कांग्रेस के आठ विधायक बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हो गए हैं: Goa CM

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Sep 2022 02:34:05 PM
Eight Congress MLAs have joined BJP without any conditions: Goa CM

पणजी |  गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस  के आठ विधायक बिना किसी शर्त के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंत शेत तानावड़े के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि आठ विधायकों के आने के बाद 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। सावंत ने कहा, “आज के घटनाक्रम के साथ ही भाजपा के पास 33 विधायकों (महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के दो और तीन निर्दलीय विधायकों समेत) का समर्थन हो गया है।

कांग्रेस  के विधायक बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं।” सावंत ने चुटकी लेते हुए कहा कि गोवा से 'कांग्रेस  छोड़ो यात्रा’ शुरू हो गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा अगले चुनाव में गोवा की दूसरी लोकसभा सीट भी जीत लेगी। गोवा की दो लोकसभा सीटों में एक सीट भाजपा जबकि दूसरी कांग्रेस  के पास है। उन्होंने कहा, “2024 के चुनाव में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 से अधिक सांसदों के समर्थन से दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।”



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.