Maharashtra के भिवंडी में कबाड़ गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Samachar Jagat | Saturday, 04 Feb 2023 10:56:02 AM
Fire breaks out at scrap warehouse in Maharashtra's Bhiwandi, no casualties

ठाणे (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शनिवार तड़के एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फातिमा नगर इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में तड़के चार बजे लग गई।

अधिकारी ने कहा, ''सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लगे।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

इस बीच, नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) के दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे नवी मुंबई के तुर्भे में एक कबाड़खाने में आग लग गई और करीब साढ़े सात घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम 1० गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी थीं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.