Telangana में एक निर्माणाधीन स्थल पर पांच मजदूर मृत मिले

Samachar Jagat | Friday, 29 Jul 2022 09:36:46 AM
Five laborers found dead at an under construction site in Telangana

हैदराबाद : तेलंगाना में एक निर्माणाधीन स्थल पर पांच मजदूर मृत मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। तेलंगाना के कोल्लापुर पुलिस निरीक्षक वेंकट रेड्डी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। ये सभी मजदूर जमीन से 100 मीटर नीचे बनाए जा रहे 'वेंटिलेशन शाफ्ट’ में मिले, उन्हें तुरंत स्थानीय उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शरीर पर चोट के कई निशान थे। रेड्डी ने बताया कि मजदूर 'शाफ्ट’ के अंदर की दीवार बना रहे थे। उन्होंने बताया कि मौत के उचित कारण का पता लगाया जा रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.