इस बात से पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje का मन हुआ व्यथित, बोल दी है बड़ी बात

Hanuman | Wednesday, 21 Aug 2024 11:36:05 AM
Former Chief Minister Vasundhara Raje was upset with this matter, she said something big

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने मुँहबोले भाई बापू सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया है। इससे उनका मन व्यथित हुआ है। इस बात की जानकारी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे मंगलवार को ट्वीट किया कि राम और श्याम मेरे मुँहबोले भाई, मेरे झालावाड़ परिवार का एक अभिन्न अंग। कल रक्षाबंधन के दिन श्री बापू सिंह जी, जिन्हें हम श्याम बुलाते थे, अचानक चल बसे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। आज मन व्यथित है। 

पीएम सीएम राजे ने कहा कि  बीते दो दशक में कोई रक्षाबंधन ऐसा नहीं गया, जब दोनों भाइयों को मैंने राखी नहीं बांधी। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। वह मेरी स्मृतियों में सदैव जिंदा रहेंगे।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.