- SHARE
-
जयपुर। लगता है राजस्थान कांग्रेस में अब भी सबकुछ सही नहीं चला रहा है। पूर्व मंत्री विश्ववेन्द्र सिंह के एक ट्वीट ने एक बार फिर से राजस्थान की राजनीति का पारा फिर से गरमा दिया है।
लगता है है इस ट्वीट के माध्यम से एक बार फिर से विश्ववेन्द्र सिंह ने शब्द बाण चलाते हुए विपक्षी खेमे को चुनौती दी है।
सियासी टकराव के बाद मंत्री पद से बर्खास्त किए गए पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे के विधायक विश्ववेन्द्र सिंह ने मूछों पर ताव देते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है।
इस फोटो के साथ ही विश्वेन्द्र सिंह ने कैप्शन में लिखा कि शायद कातिल को मूंछों की ताकत का अभी अंदाज नहीं। इस फोटो में विश्ववेन्द्र सिंह के साथ सचिन पायलट भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ही कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में विश्वेन्द्र सिंह के इस ट्वीट की काफी चर्चा होने लगी। ट्वीट के कई प्रकार के मायने निकाले जा रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री चीफ सचिन पायलट के बीच सियासी संग्राम देखने को मिल चुका है।
शायद कातिल को मुछो की ताकत का अभी अंदाज नही...! @SachinPilot pic.twitter.com/Exqi1FzU1h
— Vishvendra Singh Bharatpur (@vishvendrabtp) February 10, 2021