Godrej Properties ने आवासीय परियोजना के लिए मुंबई में खरीदी 18.6 एकड़ भूमि

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2022 12:14:19 PM
Godrej Properties buys 18.6 acres of land in Mumbai for residential project

नई दिल्ली : गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने अनेक सुविधाओं वाली महंगी आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए मुंबई के कांदिवली में 18.6 एकड़ भूमि खरीदी है। कंपनी को उम्मीद है कि इस परियोजना से उसे 7,000 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व प्राप्त होगा।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजारों को बताया कि इस परियोजना में 37.2 लाख वर्गफुट क्षेत्र विकसित करने की संभावना है और लगभग 7,000 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना में मुख्य रूप से महंगे आवासीय अपार्टमेंट और खुदरा क्षेत्र होंगे। यह कंपनी की सबसे बड़ी आवासीय परियोजनाओं में से एक होगी और मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में कंपनी की मौजूदगी को मजबूती करेगी।

कंपनी ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में यह उसकी आठवीं परियोजना है और इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में जोड़ी गई कई परियोजनाओं के जरिए उसका कुल बुकिग मूल्य लगभग 16,500 करोड़ रुपये है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहित मल्होत्रा ने कहा, ''इस परियोजना से अगले कुछ वर्षों में मुंबई के बाजार में हमारी हिस्सेदारी उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह महत्वपूर्ण रियल एस्टेट बाजारों में अपनी पैठ बढ़ाने की हमारी रणनीति के अनुरूप है।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.