इंटरनेट डेस्क। त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने पर्सनल असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य व पात्र उम्मीदवार 20 नवंबर 2021 या उससे पहले ऑनलाइन तरीके से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख - 20 नवंबर, 2021
रिक्त पदों की कुल संख्या - 14 पद
शैक्षिक योग्यता - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक। 100 शब्द प्रति मिनट की गति और 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति। लॉ ग्रेजुएट को वेटेज।
आयु सीमा - 40 वर्ष से अधिक नहीं।
वेतनमान - रु. 42, 900/- प्रति माह।
चयन प्रक्रिया व इस सरकारी नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार त्रिपुरा उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://thc.nic.in/ पर जरूर विजिट करें। वहीं आवेदन से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ लें।