Gunar Sadavarte : सातारा पुलिस वकील सदावर्ते को हिरासत में लेने मुंबई पहुंची

Samachar Jagat | Wednesday, 13 Apr 2022 02:32:43 PM
Gunar  Sadavarte : Satara Police reaches Mumbai to take custody of advocate Sadavarte

मुंबई |  सातारा पुलिस का एक दल 2020  में मराठा आरक्षण से जुड़े प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने के मामले में वकील गुणर‘ सदावर्ते की हिरासत की मांग करने के लिए मुंबई पहुंचा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के प्रदर्शनरत कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सदावर्ते को मुंबई पुलिस ने कई एमएसआरटीसी कर्मचारियों के साथ पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। उन्होंने यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस  पार्टी के प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि सातारा में एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सदावर्ते ने 2020 में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक टीवी चैनल पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

शिकायत के आधार पर सातारा पुलिस ने सदावर्ते के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भगवान निम्बालकर की अगुवाई में सातारा पुलिस का एक दल मामले में सदावर्ते की हिरासत मांगने के लिए मुंबई पहुंच गया है। मुंबई पुलिस को मिली सदावर्ते की हिरासत की अवधि बुधवार को खत्म हो रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.