Hanuman Beniwal ने अब मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से मांगे इन सवालों के जवाब, कहा- क्या राजस्थान में अब…

Hanuman | Tuesday, 09 Jun 2026 08:11:04 AM
Hanuman Beniwal has now sought answers to these questions from the Chief Minister and the Sports Minister

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब प्रदेश में 142 कोचों की भर्ती रद्द होने को लेकर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने इस संबंध मे एक खबर को सोशल मीडिया पर शेयर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आरएलपी सांसद ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है मगर सरकार खेल प्रतिभाओं को लेकर गंभीर नहीं है, हमारा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़  से प्रश्न है कि राजस्थान के खिलाड़ी दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं आखिर क्यों ?

क्या राजस्थान में अब खिलाड़ियों को कोच की जगह सिर्फ विज्ञापन और घोषणाओं से प्रशिक्षण दिया जाएगा ? भाजपा सरकार शायद महाभारत का नया संस्करण लिख रही है, जहाँ अर्जुन तो चाहिए, लेकिन द्रोणाचार्य नहीं। खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है, पर उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए कोच देने की इच्छा नहीं। मुख्यमंत्री जी,राजस्थान के युवाओं के सपनों के साथ यह खिलवाड़ कब तक चलेगा?

PC: dakshinbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.