Gangetic West Bengal में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण भारी बारिश की संभावना

Samachar Jagat | Wednesday, 17 Aug 2022 01:45:30 PM
Heavy rain likely due to formation of low pressure area in Gangetic West Bengal

कोलकाता |  उत्तरी बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे सप्ताहांत के दौरान गांगेय पश्चिम बंगाल में व्यापक पैमाने पर बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य के तटीय और पश्चिमी जिलों में गत सप्ताह कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई, जिससे धान उत्पादक जिलों में किसानों को राहत मिली। इन जिलों में मानसून में कम बारिश हुई है।

मौसम कार्यालय ने बताया कि शुक्रवार को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण शुक्रवार से रविवार तक गांगेय पश्चिम बंगाल के जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार तथा बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ बारिश का अनुमान जताया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.