Himachal : कुल्लू में चलती कार पर पत्थर गिरने से हुई एक की मौत, तीन घायल

Samachar Jagat | Friday, 15 Jul 2022 09:16:22 AM
Himachal : One killed, three injured due to stone falling on moving car in Kullu

शिमला : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन के बाद एक चलती कार पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए।

एक वरिष्ठ आपदा प्रबंधन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर निरमंड तहसील के बागीपुल में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सोलन जिले के देवानंद के तौर पर की गयी है जबकि हादसे में संजीव कुमार, दीपक कुमार और अक्षय कुमार को चोटें आयी हैं। घायलों को इलाज के लिए रामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.