Himachal Pradesh : कुल्लू जिले में भूस्खलन के बाद मार्ग बंद

Samachar Jagat | Wednesday, 27 Jul 2022 10:00:16 AM
Himachal Pradesh : Road closed after landslide in Kullu district

शिमला : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन के बाद एक सड़क बंद हो गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि मनाली तहसील में नेहरू कुंड के पास मंगलवार रात भूस्खलन हुआ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब तक सड़क से पत्थर नहीं हटाये जाते, तब तक पलचन के रास्ते यातायात को परिवर्तित कर दिया गया है। विभाग ने कहा कि कुल्लू जिला प्रशासन ने मलबा हटाकर मार्ग खुलवाने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सूचित कर दिया है। बीआरओ ने बुधवार सुबह अपना काम शुरू कर दिया और जल्द ही सड़क से मलबा हटा दिया जाएगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.